Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

एस. एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ जनवरी 2027 में होगी रिलीज

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शनिवार को यहां रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ होगा। इस अवसर पर फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे।
महेश बाबू के साथ राजामौली की ये पहली फिल्म है। प्रियंका भी 2021 में आई “द स्काई इज पिंक” के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

महेश बाबू ने कहा कि पूरे देश को इस फिल्म पर गर्व होगा, जिसमें वे नायक रुद्र की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में खलनायक कुंभा की भूमिका निभाने वाले सुकुमारन ने कहा कि ये उनके करियर की सबसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका होगी। फिल्म जनवरी 2027 में संक्रांति के त्योहार पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।