Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

मेरठ में SIR का कार्य जारी, फार्म जमा करने की प्रक्रिया तेज

मेरठ जिले में SIR ( सप्लिमेंट्री इलेक्टोरल रिवीजन ) का काम तेजी से जारी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए फार्म जमा करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डों और बूथों पर BLO ( बूथ लेवल अधिकारी ) लोगों को फार्म भरने में लगातार मदद कर रहे हैं।BLO घर-घर जाकर योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थान परिवर्तन और अन्य सुधार से संबंधित फार्म इकट्ठा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी भी दे रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान सूची से वंचित न रह जाए।

वही इस पूरे मामले में मेरठ के जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक लोगों को सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनता से भी अपील की जा रही है कि वे समय पर अपने फार्म भरकर जमा करें, ताकि आगामी चुनाव में उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रहे।