पूंजी बाजार रेगुलेटर सेबी ने शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहने के कारण 39 स्टॉक ब्रोकरों और सात कमोडिटी ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इसके अलावा रेगुलेटर ने 22 डिपॉजिटरी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है, जो अब किसी भी डिपॉजिटरी से संबद्धित नहीं हैं।
सेबी ने तीन अलग-अलग आदेशों में कहा कि स्टॉक ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मेन वजह उन्हें डिपॉजिटरी के सक्रिय भागीदार या किसी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के मेंबर के बिना सेबी रजिस्ट्रेशन के दुरुपयोग को रोकना है, जिससे निवेशकों के हितों की रक्षा हो सके।
रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने के बावजूद ये संस्थाएं स्टॉक ब्रोकरों या कमोडिटी ब्रोकरों या डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के रूप में किए गए किसी भी कार्य के लिए जिम्मेदार होंगी। संस्थाएं सेबी को दी गई किसी भी बकाया फीस, बकाया और ब्याज का भुगतान के लिए भी जिम्मेदार हैं। सेबी ने अपने आदेश में कहा कि 39 स्टॉक ब्रोकरों और सात कमोडिटी ब्रोकरों को कुछ शर्तों के साथ रजिस्ट्रेशन की इजाजत दी गई है, जिसमें ये शर्त भी है कि वे मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य बने रहेंगे।
यह मानते हुए कि ये संस्थाएं अब किसी भी स्टॉक एक्सचेंज की सदस्य नहीं हैं, सेबी ने कहा कि ये संस्थाएं अब ब्रोकर विनियम 1992 के तहत स्टॉक ब्रोकर रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं करती हैं, जो ये तय करता है कि स्टॉक ब्रोकरों को मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों का सदस्य होना चाहिए।
सेबी ने नोट किया कि इन संस्थाओं को स्टॉक एक्सचेंजों के सदस्यों के तौर पर निकाल दिया गया था और उन्हें इस बात की जानकारी दे दी गई थी। सेबी ने कहा, "चूंकि नोटिस प्राप्त करने वाली संस्थाएं अब किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज की सदस्यता नहीं है, इसलिए वे ब्रोकर विनियम, 1992 के तहत निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करती हैं।" सेबी ने 2008 में बनाए गए प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इन स्टॉक ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है।
जिन 39 स्टॉक ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, उनमें बेज़ल स्टॉक ब्रोकर्स, रिफ्लेक्शन इन्वेस्टमेंट्स, संपूर्ण पोर्टफोलियो, विनीत सिक्योरिटीज, क्वांटम ग्लोबल सिक्योरिटीज, वेलिंडिया सिक्योरिटीज, व्रिज सिक्योरिटीज, क्रेडेंशियल स्टॉक ब्रोकर्स, आन्या कमोडिटीज, एम्बर सॉल्यूशंस, अर्काडिया शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, गोयनका स्टॉक ब्रोकर्स, डेस्टिनी सिक्योरिटीज और सी.एम. शामिल हैं।
इनके अलावा जिन कमोडिटी ब्रोकर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, उनमें वेल्थ मंत्रा कमोडिटीज, संपूर्ण कॉमट्रेड, चैतन्य कमोडिटीज, बीवीके पल्सेस ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी, इन्फोनिक इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, फाइनेंशियल लीडर्स कमोडिटीज और वेलइंडिया कमोडिटीज इंटीग्रेटेड स्टॉक ब्रोकिंग सर्विसेज, मूंगिपा इन्वेस्टमेंट्स, एएसएल कैपिटल होल्डिंग्स, अटलांटा शेयर शॉपी, वेल्थ मंत्रा, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक, मैक्स प्लानवेल्थ सिक्योरिटीज, ब्राइट शेयर्स सहित वो 22 संस्थाएं शामिल हैं, जिनका डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के रूप में रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है।
सेबी ने 39 स्टॉक ब्रोकरों, सात कमोडिटी ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया
You may also like
'संत संसद 2026': महामंडलेश्वर भूपेन्द्र गिरि का संदेश-संतों के समागम से बहेगी समरसता की गंगा!.
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 510 अंक चढ़ा.
CM खेमचंद सिंह का ऐलान, मणिपुर बम हमले की जांच NIA को सौंपी जाएगी.
मणिपुर हिंसा के बाद 5 जिलों में इंटरनेट बंद, मासूम बच्चों की हत्या से भड़का आक्रोश.