Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने PM मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को उसके 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी है। भारतीय नेतृत्व को भेजे संदेश में पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसका पूरी दुनिया में सम्मान है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने भारत के साथ रूस की विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। रूसी राष्ट्रपति आज शुक्रवार 15 अगस्त को यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए अमेरिका के अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को भेजे संदेश में पुतिन ने लिखा, भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में व्यापक रूप से मान्य सफलताएं हासिल की हैं। आपके देश को वैश्विक मंच पर उचित सम्मान प्राप्त है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों पर सक्रिय रूप से योगदान देता है।