रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की नई कोशिशें जोर पकड़ रही हैं, हालांकि कुछ जरूरी मुद्दे अभी भी सुलझे नहीं हैं।
इस बीच, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में आवासीय भवनों और ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाते हुए सिलसिलेवार हमले किए। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "पिछले हफ्ते अमेरिका ने यूक्रेन और रूस दोनों को बातचीत की टेबल पर लाकर शांति समझौते की दिशा में प्रगति देखी थी।"
उन्होंने कहा, "कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सुलझाना होगा और इसके लिए यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच बातचीत जरूरी है।" रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्लान पिछले हफ्ते सामने आया। इसमें रूस के प्रति झुकाव ज्यादा था, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने तुरंत अमेरिका से बात की।
कीव पर ये हमले रविवार को जिनेवा में अमेरिका और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका-रूस की मध्यस्थता वाली शांति योजना पर हुई बातचीत के बाद हुए। यूक्रेनी पक्ष के एक प्रतिनिधि ओलेक्सांद्र बेव्ज ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बातचीत ‘काफी रचनात्मक’ रही और दोनों पक्ष ज्यादातर बिंदुओं पर चर्चा करने में सफल रहे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि उन्होंने नई योजना नहीं देखी है।
अमेरिका के शांति समझौते पर चर्चा के बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर किया हमला, 7 की मौत
You may also like
CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख आवेदन, नए सिस्टम को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स.
ईरान के कब्जे वाले जहाज को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया, भारतीय नाविक सुरक्षित.
'सनातन धर्म में जाति का कोई स्थान नहीं', संत संसद में बोले जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज.
Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटा.