Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

गुजरात यूनिवर्सिटी में बवाल, अफगानिस्तान-उज्बेकिस्तान के छात्रों पर हमला

गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है. यूनिवर्सिटी के ए ब्लॉक कैंपस में कुछ दंगाई तत्वों ने अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेशी छात्रों पर हमला कर दिया. दावा किया जा रहा है कि नमाज पढ़ने को लेकर इन छात्रों पर हमला किया गया. यह हमला उस वक्त किया गया जब छात्र नमाज पढ़ रहे थे.

देर रात हुई इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत का माहौल देखने को मिला. छात्रों पर लाठियों से हमला करना और गाड़ियों में तोड़फोड़ करना, ये सब यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे कैमरे में कैद हो गया है. घटना की सूचना मिलने पर विधायक इमरान खेड़ावाला, पूर्व विधायक ग्यासुद्दीन शेख समेत नेता मौके पर पहुंचे. घायल छात्रों को इलाज के लिए एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.