Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Royal Enfield की मोटरसाइकिल हुई सस्ती, 350 सीसी की बाइक के दाम में 22,000 रुपये की कटौती

New Delhi: रॉयल एनफील्ड ने 22 सितंबर से अपनी 350 सीसी बाइक सीरीज की कीमतों में 22,000 रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा हाल ही में किए गए सुधारों के बाद कंपनी अपने मोटरसाइकिल कारोबार, सेवा, अपैरल और सहायक उपकरण श्रृंखला में जीएसटी दर में कमी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

कंपनी ने कहा कि इस कदम से, रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी सीरीज देश भर के मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए और अधिक सुलभ हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि 350 सीसी से अधिक सीरीज के लिए, कीमतें नई जीएसटी दरों के अनुरूप बदली जाएंगी। कंपनी ने कहा कि नई कीमतों वाली मोटरसाइकिलें 22 सितंबर, 2025 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।