Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ICC CT जीतने के बाद मुंबई लौटे रोहित शर्मा, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े प्रशंसक

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सोमवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। टीम इंडिया के कप्तान का स्वागत करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हुए थे।

कप्तान से मिलने के लिए प्रशंसकों की भीड़ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़ी। रोहित ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जिताने में अहम 76 रन बनाकर सभी को खुश कर दिया।