Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग मार्ग दुरुस्त

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग के बीच 134 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग की पूरी तरह से मरम्मत कर दी गई है। मानसून की बारिश के मद्देनजर सड़कों के किनारे नालों की सफाई की गई है। सड़क पर पैचवर्क किया गया है और कुछ हिस्सों में चौड़ीकरण का काम भी शुरू किया गया है। यात्रा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए भूस्खलन के मलबे को तुरंत हटाने के लिए जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। राजमार्ग पर 'खतरे वाले क्षेत्रों' में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कार्य चल रहा है।