Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जुलाई में वाहनों की खुदरा बिक्री चार प्रतिशत घटी, पंजीकरण में गिरावट

यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मांग में गिरावट के बीच जुलाई में घरेलू स्तर पर वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर चार प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले महीने कुल पंजीकरण घटकर 19,64,213 इकाई रह गया, जबकि जुलाई 2024 में यह 20,52,759 इकाई था। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने एक बयान में कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से जुलाई 2024 में उच्च आधार प्रभाव के कारण है। जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर मामूली घटकर 3,28,613 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 3,31,280 इकाई थी।

फाडा ने कहा कि वाहन खरीदने के लिए शुभ माने जाने वाले दिनों, लक्षित योजनाओं और ग्रामीण विपणन ने दूरदराज के इलाकों में बिक्री को बढ़ावा दिया। दूसरी ओर ग्राहकों की सीमित धारणा के कारण शहरी मांग धीमी रही। निकाय ने कहा कि त्योहारी सत्र में वृद्धि को बनाए रखने के लिए नपी-तुली छूट, वित्तीय सुविधा और गहन शहरी पहुंच महत्वपूर्ण होगी।