Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

महंगाई ने तोड़ा 14 महीने का रिकॉर्ड, अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21 फीसदी पर पहुंची

Delhi: र‍िजर्व बैंक की तमाम कोश‍िशों के बावजूद भी देश में महंगाई दर घटने का नाम नहीं ले रही है। देश में महंगाई के कारण आम लोगों की जेब पर शामत आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हालात ये हैं कि अक्टूबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 14 महीने के र‍िकॉर्ड हाई लेवल 6.2 फीसदी पर पहुंच गई। अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित मुद्रास्फीति 4.87 प्रतिशत थी।

महंगाई के बास्केट में लगभग 50 फीसदी योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।अक्टूबर में इसकी दर बढ़कर 10.87 फीसदी हो गई। खाने-पीने की चीजें महंगी होने से अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं ग्रामीण महंगाई 5.87 फीसदी से बढ़कर 6.68 फीसदी और शहरी महंगाई 5.05 फीसदी से बढ़कर 5.62 फीसदी हो गई है।

महंगाई दर के सवा साल के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद ये उम्‍मीद है क‍ि द‍िसंबर में होने वाले मौद्र‍िक नीत‍ि समीक्षा (एमपीसी) की मीट‍िंग में रेपो रेट को पुराने लेवल पर ही बरकरार रखा जाएगा। प‍िछली दस एमपीसी की मीट‍िंग से रेपो रेट 6.5 प्रत‍िशत के लेवल पर ही बना हुआ है, अगर इस बार इसमें बदलाव नहीं क‍िया गया तो ये लगातार 11वां मौका होगा जब रेपो रेट पुराने स्‍तर पर ही बना रहेगा। इससे पहले स‍ितंबर के महीने में महंगाई दर नौ महीने के रिकॉर्ड लेवल 5.5 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। यदि महंगाई दर छह फीसदी है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का वैल्यू सिर्फ 94 रुपए होगा। महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे।