Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मणिपुर में भाजपा नेता को वक्फ कानून का समर्थन पड़ा भारी, भीड़ ने फूंका असकर अली का घर

बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष असकर अली के घर को रविवार रात भीड़ ने आग लगा दी, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन किया था। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना थौबल जिले के लिलोंग में हुई। अली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इस कानून के प्रति अपना समर्थन जताया था। 

अधिकारियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे गुस्साई भीड़ उनके आवास के बाहर एकत्र हुई, तोड़फोड़ की और बाद में घर को आग लगा दी। इस घटना के बाद अली ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पिछले बयान के लिए माफी मांगी। 

उन्होंने इस कानून के प्रति विरोध भी जताया। इससे पहले दिन में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ इंफाल घाटी के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए।