Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

रिजर्व बैंक ने खाता धारकों को किया अलर्ट, फर्जी ईमेल और मैसेज को लेकर जारी की चेतावनी

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी किसी व्यक्ति, कंपनी या ट्रस्ट का खाता नहीं खोलता है. इसके अलावा वह कभी KYC कराने के लिए किसी को नहीं बोलता है. लॉटरी फंड जैसी चीजें आरबीआई कभी नहीं चलाता है. उनकी तरफ से किसी भी तरह के कॉल, मैसेज या ईमेल नहीं भेजे जाते हैं. और ऐसे में लोग किसी भी तरह की फ्रॉड कॉल या मेसेज का रिप्लाई ना दें और लोगों को इस बारे में सावधान और सर्तक रहने को कहा है.
 
कभी भी निजी जानकारियां किसी को भी नहीं दें. ऐसी स्थिति में फंसने पर अपने बैंक से संपर्क करें और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जानकारी दें. न ही किसी एप और वेबसाइट के झांसे में आएं. इसके अलावा आरबीआई की वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर भी संपर्क कर सकते हैं.