Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

Republic Day 2026: देशभक्ति के जयकारों से गूंजा बागेश्वर, पुलिस लाइन में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस बना रहा है। उत्तराखंड के बागेश्वर में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के साथ परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल, फायर सर्विस और अन्य टुकड़ियों ने अपने अनुशासन और एकरूपता से सभी का मन मोह लिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे।