Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

केजरीवाल के घर के बाहर शरणार्थियों का प्रदर्शन

पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान शरणार्थियों ने खूब नारेबाजी भी की. शरणार्थियों का कहना है कि केजरीवाल ने CAA कानून के खिलाफ भ्रामक बयान दिया है, इसके लिए वे माफी मांगे. अपने घर के बाहर इस प्रदर्शन को देखकर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर कहा कि पाकिस्तानियों को पूरी पुलिस सुरक्षा और सम्मान के साथ मेरे घर के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत है लेकिन इस देश के किसानों को दिल्ली में आने की भी इजाजत नहीं? भारत के किसानों पर आंसू गैस के गोले, लाठियां, डंडे और गोलियां चलाई गईं और पाकिस्तानियों को इतना सम्मान?