बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में तब विवादों में फंसती नजर आई थीं जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनपर ड्रिंक कर के एक्सीडेंट करने का मामला सामने आया था. एक्ट्रेस पर इस दौरान आरोप लगाया गया था कि वे और उनका ड्राइवर दारू के नशे में थे और उन्होंने बुजुर्ग महिला को टक्कर भी मारी. शख्स ने आरोप लगाए थे कि रवीना के ड्राइवर ने पहले कार से उसकी मां को टक्कर मारी. इसके बाद रवीना ने भी उसकी मां को मारा. बाद में पुलिस ने रवीना टंडन पर लगे आरोपों को झूठा बताया था.