गुरुवार को मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने आए कई लोगों का ध्यान पट्टे से बंधे एक कुत्ते की ओर गया। इसका कुत्ते का नाम गोवा है, जो फेमस उद्योगपति को बहुत प्यारा था। उसके हैंडलर उसे लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि रतन टाटा को उससे कितना लगाव था।
एक हैंडलर ने कहा, "जब हम पिकनिक मनाने गए थे, तब इसे गोवा से लाया गया था। सुरक्षा गार्ड 11 साल पहले इस कुत्ते को गोवा से लाए थे। रतन टाटा को उससे बहुत लगाव था।" रतन टाटा का जानवरों, खासकर कुत्तों से प्रेम जगजाहिर है। यही वजह है कि कुछ आवारा कुत्ते बॉम्बे हाउस में स्थायी रूप से रहते हैं। दशकों से, कर्मचारियों को खास निर्देश हैं कि वे आवारा कुत्तों को बिना किसी रोक-टोक के अंदर आने-जाने दें।