Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

रेप-मर्डर केस: सरकार, विपक्ष और डॉक्टर…सब सड़क पर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. यह मामला धीरे-धीरे और तूल पकड़ता जा रहा है. जिस निर्ममता के साथ महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या हुई, उस घटना ने कोलकाता के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान को स्तब्ध कर दिया है. इस घटना को लेकर बंगाल से दिल्ली तक आक्रोश है.

हर कोई इस भयावह घटना के बारे में बात कर रहा हैं. पीड़िता को इंसाफ मिले, इसके लिए हर जगह हड़ताल, जुलूस और प्रदर्शन हो रहे हैं. सबकी एक ही मांग है पीड़िता को न्याय मिले, उसके साथ इंसाफ हो, महिलाओं की सुरक्षा हो. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस को सरकार, विपक्ष और डॉक्टर…सब सड़क पर हैं. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कौन क्या चाहता है और किसकी क्या मांगे हैं?