Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स की नई एड ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जॉनी सिन्स के साथ मिलकर फिर से मेन्स सेक्शुअल वेलनेस ब्रांड का एड ले आए हैं। इस बार रणवीर सिंह का एड किसी टीवी सीरियल की तरह नहीं बल्कि टीवीसी एड की तरह लग रहा है। जहां रणवीर सिंह सेल्समैन तो जॉनी सिन्स कस्टमर और डॉक्टर दोनों किरदार निभा रहे हैं। रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स के नए एड पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

बता दें, कुछ समय पहले भी रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स इसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए साथ आए थे। जहां पर रणवीर और जॉनी एक टीवी सीरियल बेस्ड थीम में नजर आए थे। इस एड के सामने आने पर कुछ टीवी एक्टर्स ने रणवीर सिंह के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था लेकिन वहीं प्रियंका चोपड़ा, विक्रांत मैसी समेत कई एक्टर्स ने रणवीर सिंह को इस हिम्मती काम के लिए सराहना भी दी थी।