Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

कच्छ की संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने वाला 'रण उत्सव' हुआ शुरू, अगले साल 15 मार्च तक चलेगा

गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटा धोरडो गांव में इस हफ्ते सालाना रण उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस त्योहार में कच्छ के पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाता है। धोरडो को टेंट सिटी भी कहा जाता है। इस साल पर्यटकों के ठहरने के लिए 400 टेंट लगाए गए हैं। तकरीबन पांच महीने तक चलने वाले इस सालाना त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

रण उत्सव के उद्घाटन के दिन कई पर्यटक टेंट सिटी पहुंचे। जहां पर उन्होंने कच्छ के खास व्यंजनों के साथ साथ संस्कृति और परंपराओं को भी जाना। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने धोरडो गांव को  सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया है। इसलिए इस रण उत्सव में लोगों का जोश दोगुना दिख रहा है। 

रण उत्सव पहली बार 2009 में आयोजित किया गया था। आयोजकों के मुताबिक तब से हर साल रण उत्सव देखने के लिए लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार रण उत्सव 15 मार्च 2025 तक चलेगा।