Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

रणबीर की ‘एनिमल’ ने दो हफ्तों तक जमकर छापे नोट

रणबीर कपूर और बॉबी देओल अपनी फिल्म एनिमल से इतिहास रच चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब पैसे बटोरे हैं. वहीं, देश ही नहीं दुनियाभर में एनिमल की चर्चा हो रही है. रिलीज के साथ ही फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैय. चलिए जानते हैं कि फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन कितना रहा है?

Sacnilk कग ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 19 दिनों में एनिमल ने 523.69 रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं, 20वें दिन फिल्म महज 5 करोड़ ही अपने खाते में जोड़ पाई. इसी के साथ, भारत में अब एनिमल सभी भाषाओं में 528.69 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बता दें कि कम बजट के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन 116 करोड़ का शानदार आंकड़ा छू लिया था.