Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

राजस्थान के किसानों ने खुश्क मौसम में आधुनिक तकनीक और जैविक खेती से उगाई स्ट्रॉबेरी

राजस्थान के खुश्क मौसम में किसान पारंपरिक फसल उगाने पर निर्भर रहे हैं। हालांकि अब वे नवाचार की राह पर आगे बढ़ते हुए एक ऐसी नई फसल की पैदावार कर रहे हैं, जो इलाके में आम तौर पर नहीं उगती। ये है- स्ट्रॉबेरी। डीडवाना जिले के नावां उपखंड के मीठड़ी गांव में नई सोच अपनाने वाले किसान देवकरण कुमावत ने आधुनिक कृषि तकनीक और जैविक विधियों से स्ट्रॉबेरी की खेती कर नई मिसाल कायम की है। 

खेती के जानकारों से मिले हौसले और दूसरे इलाकों में स्ट्रॉबेरी की खेती की कामयाबी से प्रेरित होकर, देवकरण ने अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाने का फैसला किया जिसके बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। स्ट्रॉबेरी की फसल की कामयाबी से दूसरे किसानों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। इलाके के दूसरे किसानों का कहना है कि देवकरण की सफलता ने उन्हें भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित किया है। स्ट्रॉबेरी की खेती से इस इलाके के किसानों को ज्यादा आमदनी देने वाली फसलों की तरफ रुख करने का अच्छा मौका मिल सकता है।