Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

होली के कार्यक्रम में राजस्थान के लोक नृत्य और संगीत ने बांधा समा

असम के जोरहाट में राजस्थानी मारवाड़ी समुदाय के लोग होली का त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा हुए। राजस्थानी लोक नर्तकों और संगीतकारों ने ऐसा समां बांधा कि उनकी धुनों पर हर कोई झूमता दिखा। राजस्थानी समुदाय पिछले 10 साल से जोरहाट में इस तरह के कार्यक्रम कर होली मना रहा है। इस कार्यक्रम में जोरहाट में रहने वाले समुदाय के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर के लोग भी शामिल होते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले राजस्थानी मारवाड़ी देश भर में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।