Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

गुजरात में बारिश का कहर, इन जिलों को किया अलर्ट

गुजरात में इस साल बारिश जमकर बरस रही है. प्रदेश में अब तक सीजन की अब तक सबसे अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है. अभी भी राज्य के कई जिलों में बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौजूदा स्थिति में बारिश के चार सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

गुजरात में जारी बारिश के अलर्ट की बात करें तो मौसम विभाग के डायरेक्टर एके दास ने कहा, आज यानी 4 सितंबर को गुजरात के बनासकांठा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. अहमदाबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर एके दास ने बताया कि गुजरात पर मौजूदा स्थिति में लो प्रेशर, शियर जोन, मॉनसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन बना हुआ है.