Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

‘सरासर पागलपन…’ रेलवे ने रिटायरमेंट से 3 दिन पहले किया इंजीनियर का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहांरेलवे के एक कर्मचारी का उसके रिटायरमेंट से तीन दिन पहले सैकड़ों किलोमीटर दूर ट्रांसफर कर दिया गया. कर्मचारी ने इस आदेश पर नाराजगी जताते हुए रेलवे बोर्ड को एक लेटर लिखा है. साथ ही रेलवे के आदेश को ‘पागलपन’ करार दिया है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के बिलासपुर मंडल के चीफ कम्युनिकेशन इंजीनियर का ट्रांसफर उनके लिए उत्पीड़न की वजह बन गया है. खबर है कि भारतीय रेलवे में काम करने वाले कर्मचारी का उसके रिटायरमेंट के तीन दिन पहले सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर ट्रांसफर कर दिया गया. इस आदेश से परेशान होकर उन्होंने रेलवे बोर्ड को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने इसे सरासर पागलपन बताया है.