केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को लाखों मुंबई वासियों की जीवन रेखा लोकल ट्रेन से सफर किया. इस दौरा वो यात्रियों से बातचीत भी करते नजर आए. रेल मंत्री ने दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर उपनगरीय ट्रेन में सवार हुए और 27 किलोमीटर की यात्रा के बाद भांडुप स्टेशन पर उतर गए.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक पुरस्कार समारोह के लिए मुंबई आए थे. वैष्णव अंबरनाथ जाने वाली धीमी गति की एक लोकल ट्रेन के द्वितीय श्रेणी कोच में सवार हुए और भांडुप स्टेशन पर उतर गए. यात्रियों ने मंत्री के साथ बातचीत के दौरान सेवाओं की संख्या बढ़ाने की मांग की और ट्रेन सेवा में बार बार होने वाली रुकावटों पर चिंता जताई.