Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

तमिलनाडु के गुडलूर में स्कूली कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को नीलगिरि जिले के गुडलूर में स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राज्य की अपनी निजी यात्रा के दौरान दोपहर 3:15 बजे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने उनकी इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान किसी भी राजनीतिक रैली का आयोजन नहीं किया है। राहुल गांधी के मैसूरु से दोपहर तीन बजे गुडलूर पहुंचने और करीब साढ़े चार बजे वहां से रवाना होने की उम्मीद है। राहुल गांधी पोंगल (फसल कटाई) उत्सव के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।