Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

बीजेपी की विचारधारा सही नहीं है, शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी सरकार पर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने सिर झुकाती है, लेकिन उनकी विचारधारा के खिलाफ काम करती है। राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने से पहले जनसभा से राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की मंशा सही नहीं थी इसलिए शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर गई। 

राहुल गांधी ने कहा, "उन्होंने (बीजेपी ने) शिवाजी की मूर्ति बनाई और कुछ ही दिनों में वो मूर्ति गिर गई, क्योंकि उनकी मंशा गलत थी। मूर्ति ने उन्हें संदेश दिया कि अगर वे मूर्ति बनाते हैं तो उन्हें उनकी विचारधारा का भी सम्मान करना होगा। मूर्ति इसलिए गिर गई क्योंकि उनकी विचारधारा गलत है। इससे कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने से आहत लोगों से माफी मांगी थी।