Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

राहुल गांधी ने अमेरिका दौरा रद्द किया, कार्य समिति बैठक में होंगे शामिल

कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अपना अमेरिका दौरा बीच में ही रद्दे करके बुधवार देर रात भारत लौट आए। वे गुरुवार सुबह होने वाली कार्य समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी बीते हफ्ते अमेरिका पहुंचे थे। उनके ब्राउन विश्वविद्यालय में व्याख्यान और कुछ अन्य कार्यक्रम थे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी है और कल पूर्वाह्न 10:30 बजे नयी दिल्ली में सीडब्ल्यूसी बैठक में शामिल होंगे।" कांग्रेस ने पहलगाम हमले को देखते हुए गुरुवार को कार्य समिति की आपात बैठक बुलाई है।