संसद में जारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच आज एक बेहद अलग और दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद के मकर द्वार पर पहुंचे, जहां विपक्ष के सांसद पहले से ही प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इस बीच, राहुल गांधी नारेबाजी छोड़कर सांसदों के साथ जमीन पर ही बैठ गए और 'चाय पर चर्चा' करने लगे। सदन की कार्यवाही में चल रहे गतिरोध के बीच राहुल गांधी का यह अनौपचारिक अंदाज और सांसदों के साथ चाय की चुस्कियां लेना अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।