राज्य की प्रमुख विपक्षी दल राजद अपने संगठन को धार दे रही है, पार्टी ये धार ऐसे ही नहीं दे रही है दरअसल, पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में 2019 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. पार्टी नेता तेजस्वी यादव भी इस बात को समझकर करीब-करीब हर मंच से इस बात को कह रहे हैं. उनका कहना है कि पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करना है ताकि, अगले विधानसभा में उनकी पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हो सके.