Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

क्वारब डेंजर जोन बना मुसीबत, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जाम से जनजीवन प्रभावित

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित क्वारब के पास बना डेंजर जोन यात्रियों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। करीब दो वर्ष बीतने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। डेंजर जोन के आसपास सड़क पर फैला कीचड़ और पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है। स्थिति यह है कि आए दिन यहां दो से तीन घंटे तक लंबा जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्वारब की यह पहाड़ी अब नासूर बन चुकी है। इसके कारण न केवल अल्मोड़ा बल्कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की अर्थव्यवस्था और पर्यटन कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में सरकार व प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।