Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

पंजाब: PM नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जवानों से की मुलाकात

'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान और आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की.

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की बात की थी. सेना की जमकर तारीख करते हुए उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और उसके आतंकियों को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. देश को संबोधित करने के दूसरे दिन यानी कि 13 मई को सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन की चर्चा भी की है.

पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस एयरबेस को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था. उसने इसे उड़ा दिया है. देश को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी इसी जगह पहुंचे और सेना के जवानों के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई है.