पंजाब के अंबाला में गीता नगरी के पास रविवार को खड़े एक खाली तेल टैंकर में 'विस्फोट' होने से दो लोग घायल हो गए। टैंकर का चालक और वहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अंबाला सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बलदेव नगर थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने कहा कि औपचारिक शिकायत मिलने के बाद जाँच शुरू की जाएगी।