Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

पंजाब: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के सिलसिले में कपूरथला जिले के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सीपा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा, “मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत मिली। पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।”

यादव के मुताबिक, एएनटीएफ ने खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले तस्करों ने भेजी थी। गिरफ्तार आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थ से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं। संदीप हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।