उत्तर भारत में ठंड का असर लगातार बना हुआ है और पंजाब के अमृतसर और मोगा जिले भी इससे अछूते नहीं हैं। अमृतसर में कोहरा ज्यादा नहीं है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मोगा में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने सड़क किनारे अलाव से हाथ तापते नजर आए।घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को बहुत सावधानी से गाड़ी चलानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मोगा, तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर जिले के लिए येलो फॉग अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में कोहरा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और संगरूर जिलों तक भी फैल सकता है।
पंजाब: कई जिलों में छाया घना कोहरा, रोजमर्रा के कामों पर पड़ा असर
You may also like
गाजियाबाद में सनसनी, रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो बहनों को मारी गोली.
CM योगी के बिजली आपूर्ति पर सख्त निर्देश, शहरों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश.
उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा.