Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र यहां शुरू हुआ। विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व प्रधानमंत्री के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की सिफारिश करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाने को कहा।

सदन के सदस्यों ने गुरप्रीत बस्सी गोगी को भी श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले महीने निधन हो गया था। गोगी लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। सदन ने पूर्व मंत्री और राज्यसभा सदस्य धर्म पाल सभरवाल, पूर्व मंत्री अजायब सिंह मुखमैलपुरा, पूर्व राज्यसभा सदस्य एचएस हंसपाल, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन, सुखविंदर सिंह बटर और भाग सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।

विधायकों ने स्वतंत्रता सेनानी करनैल सिंह, किकर सिंह, केहर सिंह और कलाकार जरनैल सिंह को भी याद किया। दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। विधानसभा का पिछला सत्र पिछले साल सितंबर में हुआ था।