Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Manipur: ग्राम स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन, जबरन दुकानें भी कराई बंद

मणिपुर के काकचिंग जिले में ग्राम स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी का विरोध गुरुवार को कई जगहों पर देखने को मिला। इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग जिलों में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर बीच सड़क पर टायर जलाए। इसके अलावा कई इलाकों में सड़क किनारे की दुकानों और बाजारों को भी जबरन बंद करा दिया गया।

काकचिंग जिले के पंजाओ पल्लुम्दा में सुबह-सुबह एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 से ज्यादा ग्रामीण स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार स्वयंसेवकों को थौबल जिले के फुंडरेई में सुरक्षा बलों के शिविर में ले जाया गया।
 
गिरफ्तारी से पहले राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोगों से अपील की थी कि वे सात दिनों के भीतर लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दें। राज्यपाल ने समय सीमा खत्म होने के बाद "सख्त कार्रवाई" की चेतावनी भी दी थी।