Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

कोलकाता में प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने किया BJP सांसद का विरोध

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ और हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे राज्य में कोलकाता की निर्भया के लिए इंसाफ की मांग उठाई जा रही है. इस दौरान जब धरना स्थल पर बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय पहुंचे तो गो बैक के नारे लगाए जाने लगे.

अस्पताल में राज्य की बेटी के संग हुए इस अपराध के बाद कोलकाता के लाल बजार में आरजीकर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठे हैं, यह डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि राज्य के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल धरना स्थल पर आए और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स से बातचीत करें. साथ ही जूनियर डॉक्टर्स की मांग है कि पुलिस कमिश्नर इस्तीफा दें.