Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

J-K: कठुआ हत्याकांड को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे किया जाम

जम्मू के कठुआ जिले में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने रविवार को कठुआ में प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हिंदू संगठन बजरंग दल, वीएचपी, आरएसएस के अलावा बीजेपी के नेताओं ने हत्या को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंका, पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और कहा कि हिंदू टारगेट किलिंग का शिकार हो रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "जम्मू में तीन लोगों की हत्या देखकर दुख हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह शांत इलाका हुआ करता था। लेकिन अब हिंदू टार्गेट किलिंग का शिकार हो रहे हैं।" जिले के ऊंचे इलाकों में सुदूर मल्हार इलाके के ईशू नाले से शनिवार को तीन शव बरामद किए गए थे। तीनों लोग पांच मार्च को लापता हो गए थे। जिनके नाम वरुण सिंह (15), उनके मामा योगेश सिंह (32) और मामा दर्शन सिंह (40) हैं

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले की गहन और पारदर्शी जांच के आदेश दिए हैं।