Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

UPSC परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सावल

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट सहित अन्य विवाद को लेकर यूपीएससी की सर्टिफिकेट सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपीएएस की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है और इसकी प्रक्रिया को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने सर्टिफिकेट सिस्टम में गड़बड़ी को अभ्यर्थियों के हित पर चोट करार दिया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक्स पर ट्वीट कर हमला बोला है और यूपीसीएस से जुड़े कई सवाल पूछे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपीएससी देश की सबसे नामी गिरामी एग्जाम है और इस परीक्षा को पास करने वाले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होते हैं. देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है.