Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

स्वर्ण मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा के साथ किया दर्शन और सेवा

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और श्रद्धालुओं के साथ सेवा भी की। विदेश में ज्यादा समय बिताने वाली प्रियंका सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं और गुरुद्वारे में श्रद्धा के साथ दर्शन किए। उन्होंने गुरुबाणी कीर्तन भी सुना और पूरे समय सादगी और विनम्रता के साथ नजर आईं। उनकी मौजूदगी से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह भी देखने को मिला। दर्शन के बाद प्रियंका ने परिक्रमा में बैठकर जूठे बर्तन धोकर सेवा की, जो सिख परंपरा का अहम हिस्सा है।

इससे पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पारंपरिक नॉर्थ इंडियन थाली की तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें अमृतसरी कुलचे, दाल मखनी, छोले, दही, मक्खन और अचार शामिल थे। यह पोस्ट पंजाबी फूड कल्चर की झलक दिखाती है। इस पोस्ट के साथ दिलजीत दोसांझ का गाना ‘सोहनी लगदी’ भी लगाया गया था।

प्रियंका की यह भारत यात्रा उनके हालिया प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ के बाद हो रही है। 26 मार्च को उन्होंने दिल्ली से अमृतसर की यात्रा की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की थी, जिसमें पंजाब के हरे-भरे खेत भी दिखे। अमृतसर जाने से पहले प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखा गया, जहां उन्होंने फैंस के साथ बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं। आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एस.एस. राजामौली के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जो 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।