दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर से खूनी संघर्ष हुआ है. कैदियों की आपसी लड़ाई में एक कड़ी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायल कैदी गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, उस पर थाना बवाना में एक हत्या का मामला दर्ज है. वहीं, हमला करने वाले कैदी टिल्लू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं.तिहाड़ में कैदियों के बीच झगड़े की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जेल अधिकारी कैदियों के बीच हुए झगड़े की जांच में जुट गए हैं.