Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय श्रमिकों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय कुवैत यात्रा के दौरान रविवार को गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर शनिवार को कुवैत पहुंचे थे। वे कुवैत के प्रधानमंत्री अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं।

उनकी ये यात्रा 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा है। कुवैत की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री 1981 में इंदिरा गांधी थीं।