Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

प्रधानमंत्री मोदी जामनगर पहुंचे, सोमवार को NBWL बैठक की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम गुजरात के जामनगर पहुंचे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करना और पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा करना शामिल है। प्रधानमंत्री का काफिला जब हवाई अड्डे से सर्किट हाउस के लिए निकला, तो उस समय बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। मोदी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

पीएम मोदी रिलायंस जामनगर रिफाइनरी परिसर में 3000 एकड़ में फैले वनतारा का रविवार को दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। पीएम तीन मार्च को सासन, जो गिर राष्ट्रीय उद्यान का मुख्यालय है, में रात्रि विश्राम के बाद जंगल सफारी का आनंद लेंगे।

‘सिंह सदन’ लौटने के बाद मोदी एनबीडब्ल्यूएल की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं। एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासन में कुछ महिला वनकर्मियों से भी बातचीत करेंगे।