Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

जालंधर ग्रेनेड विस्फोट मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Punjab: पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए हथगोले विस्फोट से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सैदुल अमीन को केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक एक्स पोस्ट में बताया, "जालंधर ग्रेनेड हमले के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली से यूपी के अमरोहा के सैदुल अमीन गिरफ्तार किया है, जो कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी डेटा का इस्तेमाल किया गया और ऑपरेशन चार राज्यों, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में फैला हुआ था।"

सात अप्रैल को कुछ लोगों ने कालिया के आवास पर हथगोला फेंका था, जिससे शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और कहा है कि यह पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की साजिश थी।

अपराध की इस वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।