Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Birsa Munda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी अधिकारों के अग्रदूत और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश भर में इस दिन को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 1875 में वर्तमान झारखंड में जन्मे बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित किया और मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया। मात्र 25 साल की उम्र में ब्रिटिश हिरासत में उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर नमन करता हूं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर पूरा देश उनके साहस, संघर्ष और मातृभूमि के सम्मान के लिए किए गए योगदान को श्रद्धा से याद करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि विदेशी शासन के अन्याय के खिलाफ बिरसा मुंडा का संघर्ष आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।