Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

इंडिया गठबंधन पर प्रेशर पॉलिटिक्स या सपा के विस्तार का प्लान

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीतकर सपा ने राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाई है. सपा के गठन से लेकर अब तक का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है. लोकसभा के भीतर संख्याबल के हिसाब से देश की तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी बनी सपा को अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय पहचान यानी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. ऐसे में अखिलेश की नजर महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है, जिसके लिए शुक्रवार को मुंबई में सपा के सांसदों का स्वागत समारोह रखा गया है.