Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन

पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में जारी राष्ट्रपति शासन को 6 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में इस बारे में एक प्रस्ताव पेश करने वाले हैं। अमित शाह इस मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने बढ़ाने के लिए संसदीय अनुमोदन मांगेंगे। ये प्रस्ताव पारित होने के बाद 13 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा। राज्यसभा की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने निम्नलिखित संकल्प की सूचना दी है जिसे स्वीकार कर लिया गया है:- "यह सदन राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए लागू रखने का अनुमोदन करता है।"

मणिपुर में हालात अब तक पूरी तरह से सही नहीं हो पाए हैं। राज्य में मई 2023 में शुरू हुए मेइती और कुकी समूहों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस दौरान हजारों लोग बेघर हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक था। हालांकि, फिलहाल इसको निलंबित कर दिया गया है।