राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद का दौरा करेंगी और इस दौरान वह यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रविवार को यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करने इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) जाएंगी।’’ इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की एक तस्वीर साझा की। माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
राष्ट्रपति मुर्मू का गाजियाबाद दौरा आज, यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का करेंगी उद्घाटन
You may also like
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल, गांवों घुसा पानी-मलबा, दहशत में लोग.
मोहर्रम पर योगी का सख्त संदेश, शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं, सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगा कड़ा एक्शन.
NEET अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, CM योगी का बड़ा ऐलान.
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5.4% की गिरावट.